दृष्टि देवी फाउंडेशन

गौ पर दृष्टि - सुखमय सृष्टि

जय गो माता
|| ॐ करणी ||
जय गुरुदाता

दृष्टि देवी फाउंडेशन मुख्य उद्देश्य

1. गौ संस्कृति एवं गौ महिमा को पुनः स्थापित करने हेतु इस से जुड़े साहित्य का  संकलन, लेखन और प्रकाशन करना और आवश्यकता पड़ने पर न्यूनतम एवं लागत मूल्य पर अथवा निःशुल्क उपलब्ध कराना।
2. गो विषयक मासिक समाचार पत्रिका का प्रकाशन करना।
3. शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभाव ग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर गो चिकित्सालय में निगरानी के लिए कैमरे की व्यवस्था करना।
4. सम्पूर्ण भारतवर्ष में कश्मीर से कन्याकुमारी तक गौ-सेवा क्षेत्र की संपूर्ण सूचनाएँ एकृत कर जन-जन तक पहुँचाना।
5. गौ सेवा प्रकल्प से जुड़े मीडिया कार्यों पर निग्रह करना 
6. गो महिमा सत्संग, गौ कृपा कथा सिखाने हेतु संस्थान स्थापित करना विद्यार्थियों को निःशुल्क कथा सीखाना और उनको सीखने में पूरा सहयोग करना 

7. हज़ारों वर्षों से चली आ रही परंपरागत गो चिकित्सा पद्धति को संबंधित लोगों से संग्रह करना और उनको प्रकाशित करना 

 

दृष्टि देवी फाउंडेशन के सहायक उद्देश्य :-

धेनु धाम फाउंडेशन

धेनु धाम फाउंडेशन के माध्यम से संचालित ३१ वर्षीय गो पर्यावरण और  अध्यात्म चेतना पदयात्रा द्वारा देश भर में हो रहे गो महिमा प्रचार कार्यों  का समाचार प्रकाशित करना और प्रचार कार्यों में सहयोग   करवाना।

दवा देवी फाउंडेशन

दवा देवी फाउंडेशन  के माध्यम से अभाव ग्रस्त गो चिकित्सालय में निशुल्क दवा वितरण करवाना  उनके कार्यों  किए जा रहे दवा वितरण के कार्य को प्रकाशित करना

दाता देवी फाउंडेशन

शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभाव ग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर दाता देवी फाउंडेशन माध्यम से   गो  चिकित्सालय का निर्माण करवाना   इन कार्यों को प्रकाशित कर इस कार्य हेतु समाज को प्रेरित करना 

दाना देवी फाउंडेशन

शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभाव ग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर दाना देवी फाउंडेशन के  सहयोग से गो आहार /चारे का प्रबंध करना इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रकाशित कर समाज को प्रेरित करना 

धेनु धारा फाउंडेशन

शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग  से अभाव ग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर  धेनु धारा फाउंडेशन के  सहयोग से  गो चिकित्सालय में जल प्रबंधन से जुड़े कार्य करवाना।कार्यों को प्रकाशित कर प्रेरणास्पद बनाना 

धेनु धन फाउंडेशन

धेनु धन फाउंडेशन द्वारा संचालित  ऋषिकृषि और पंचगव्य उत्पाद  वितरण और विनियोग हेतु गो चिकित्सालयों में विक्रय केंद्र स्थापित करवाना और समाचारों के माध्यम से इनका प्रचार करना 
पंचगव्य और ऋषि कृषि उत्पादों की उपयोगिता से संबंधित लेख प्रकाशित करना 

ग्वाल शक्ति सेना (G.S.S)

ग्वाल शक्ति सेना (G.S.S) के माध्यम से गो चिकित्सालय के लिए शासन और समाज द्वारा भूमि आवंटन अथवा भूमि दान में आ रही समस्याओं का निराकरण करवाना।इनके कार्यो को प्रकाशित करना इन से संबंधित  विभिन्न राज्यो में बने कानून को प्रकाशित करना 
 

धेनु शक्ति संघ (D.S.S)

धेनु शक्ति संघ (D.S.S) ( गो सेवी महिला संगठन)के माध्यम से गो चिकित्सालय के लिए शासन और समाज द्वारा भूमि आवंटन अथवा भूमि दान में आ रही समस्याओं का निराकरण करवाना।गो रक्षार्थ कानून बनवाने में और गो रक्षा के कार्यों में साशन का सहयोग करवाना,इनके कार्यो को प्रकाशित करवाना 

धेनु दर्शन फाउंडेशन

शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष आवश्यकता होने पर  धेनु दर्शन फाउंडेशन के सहयोग से संवर्धन केंद्र स्थापित करवाना गौ संवर्धन विषयक प्रेरक लेख प्रकाशित करना 

धेनु देवी फाउंडेशन

धेनु देवी फाउंडेशन के माध्यम से गौ चिकित्सालय में उचित वेतन पर श्रद्धावान चिकित्सक एवं बीमार गौमाता की सेवा के लिए उचित वेतन पर प्रशिक्षित श्रद्धावान ग्वाल की व्यवस्था करवाना गौ आधारित शैक्षिक कार्यों  के संचालन  एवं परंपरागत गो चिकित्सा पद्धति विकसित करने मे सहयोग करना 

धेनु धरती फाउंडेशन

धेनु धरती फाउंडेशन के बेल और पंचगव्य आधारित ऋषि कृषि के कार्यों को समाचार पत्रिका के माध्यम से प्रचारित करना 
बेल और गो आधारित कृषि को प्रोत्साहित करने वाले उपयोगी लेख प्रकाशित करना