गौमाता की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित — आधुनिक 24×7 CCTV निगरानी एवं संरक्षण व्यवस्था के साथ

हमारा उद्देश्य गौ सेवाकार्य से जुड़े सभी कार्यों में सहभागी बनाना है। हमारा संगठन ने कई सफल प्रयास किए हैं जो गौ सेवाकार्य से जुड़े सभी कार्यों में योगदान दी है।

दृष्टि देवी फाउंडेशन के माध्यम से गौ सेवा से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों पर निरंतर कार्य किया जाएगा। गौ संस्कृति एवं गौ महिमा को पुनः स्थापित करने हेतु इससे जुड़े साहित्य का संकलन, लेखन एवं प्रकाशन किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर न्यूनतम लागत या निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
गौ सेवा, गौ संस्कृति एवं संबंधित विषयों पर आधारित मासिक समाचार पत्रिका का नियमित प्रकाशन किया जाएगा।
शासन, समाज, धर्मात्मा श्रद्धालु एवं सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभावग्रस्त क्षेत्रों में गौ चिकित्सालय की स्थापना एवं उनकी निगरानी हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएँगी।
सम्पूर्ण भारतवर्ष में कश्मीर से कन्याकुमारी तक गौ सेवा क्षेत्र की समस्त सूचनाओं को एकत्र कर जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
गौ सेवा प्रकल्पों से संबंधित मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी एवं उनके माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा।
गौ महिमा सत्संग, गौ कृपा कथा एवं शिक्षण हेतु संस्थानों की स्थापना की जाएगी। विद्यार्थियों को निःशुल्क कथा शिक्षण प्रदान कर उन्हें सीखने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
हजारों वर्षों से चली आ रही पारंपरिक गौ चिकित्सा पद्धतियों को संबंधित विद्वानों से संकलित कर उनका संरक्षण एवं प्रकाशन किया जाएगा।
अतिरिक्त अन्य गौ-सेवा
३१ वर्षीय गौ पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा द्वारा देशभर में गौ-महिमा प्रचार से जुड़े समाचारों का प्रकाशन एवं प्रचार कार्यों में सहयोग।
अभावग्रस्त गौ चिकित्सालयों में निःशुल्क दवा वितरण एवं उनके सेवा कार्यों का प्रकाशन।
विशेष आवश्यकता वाले क्षेत्रों में गौ चिकित्सालय निर्माण हेतु शासन, समाज एवं दानदाताओं के सहयोग से कार्य एवं समाज को प्रेरित करना।
गौ आहार एवं चारे की व्यवस्था कर उनके सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार।
संवर्धन केंद्रों की स्थापना एवं गौ संवर्धन विषयक प्रेरक लेखों का प्रकाशन।
गौ चिकित्सालयों में जल प्रबंधन से जुड़े कार्य एवं प्रेरणादायक प्रकाशन।
भूमि आवंटन एवं भूमि दान से जुड़ी समस्याओं का समाधान एवं संबंधित कानूनों का प्रकाशन।
गौ-सेवी महिला संगठन द्वारा भूमि समस्याओं का निराकरण एवं गौ-रक्षा कानूनों में सहयोग।
श्रद्धावान चिकित्सक, प्रशिक्षित ग्वाल, गौ-आधारित शिक्षा एवं परंपरागत गौ चिकित्सा पद्धति का विकास।
बैल एवं पंचगव्य आधारित ऋषि कृषि का प्रचार एवं उपयोगी लेखों का प्रकाशन।
ऋषि कृषि एवं पंचगव्य उत्पादों हेतु विक्रय केंद्रों की स्थापना एवं जनजागरण।
गौ चिकित्सालयों हेतु गौ एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए सांसद एवं विधायक निधि हेतु प्रेरणा।
गौ-आधारित धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्रों की स्थापना।
गौशालाओं का निर्माण, संचालन एवं संरक्षण।
परमपूज्य दातागुरुदेव भगवान ब्रह्मलीन स्वामी राम ज्ञान तीर्थ जी महाराज जी की प्रेरणा से कामधेनु गौ अभयारण्य, सालरिया, आगर–मालवा, मध्य प्रदेश में एक वर्षीय वेदलक्षणा गौ आराधना महामहोत्सव के आयोजन के दौरान परम पूज्य गुरुदेव भगवान के मुखारविंद से, परम पूज्य गुरुदेव ग्वाल संत गौपालाचार्य स्वामी गौपालानंद सरस्वती जी महाराज जी के मार्गदर्शन में गौ–सेवक साध्वी निष्ठा गौपाल सरस्वती जी के नेतृत्व में “दृष्टि देवी फाउंडेशन, गौ पर दृष्टि – सुखमय सृष्टि”नाम की संस्था का शुभारंभ किया गया।
(महाभारत, अनुशासन पर्व, दानधर्म पर्व, अध्याय 69/7)
मातर: सर्वभूतानाम्, गाव: सर्वसुखप्रदा:
— भीष्म पितामह धर्मराज युधिष्ठिर से कहते हैं कि गाय माता सम्पूर्ण सृष्टि की माता है।

यह बात विभिन्न धर्मग्रन्थों में भी उल्लेखित हैं, प्रमाणित हैं कि गौमाता स्वयं धरती पर चलता फिरता भगवान हैं। गायमाता की द्विव्य महिमा मत्स्य पुराण, कूर्मपुराण, वाराह पुराण में व्यास जी ने, नारद जी ने, धर्मदेवजी ने अपने मुखारविंद से कहीं हैं। कालांतर में श्री राम जी, श्री कृष्ण जी, शौनक जी, भीष्मादि ने भी इसका वर्णन किया है। अग्नि पुराण, वरुण पुराण, गरुड़ पुराण, वायु पुराणादि ग्रन्थ भी पीछे नहीं रहे हैं। अर्थात् गौमाता की महिमा प्रत्येक धर्मग्रंथो में, पुराणों में, उपनिषदों में, वेदों में कहीं गई है।
कलिकाल में गाय माता की महिमा को जन–जन तक पहुंचाने की महती आवश्यकता है। गौ महिमा के अभाव में वर्तमान समय में हजारों गौमाताएं कसाइयों के द्वारा काट दी जाती हैं, पोलीथीन खाकर प्राण त्याग देती हैं, सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं, धर्मपरायण जनता की उपेक्षाओं की शिकार हो रही हैं, आहार औषधि और आश्रय हेतु यत्र–तत्र भटकने की लीला कर रही हैं।
इन बात को ध्यान में रखते हुए परम पूज्य गुरुदेव भगवान के आदेश पर एवं उनके परम कृपामयी मार्गदर्शन में “दृष्टि देवी फाउंडेशन” की नींव रखी गयी। समस्त धर्मग्रंथो में बिखरे गौ महात्म्य को परम पूज्य श्री सद्गुरुदेव भगवान द्वारा संग्रहित “गौ कृपा कथा गागर” नामक गौ ग्रंथ को संपूर्ण विश्व के गौभक्तों तक पहुंचाना तथा गौ–सेवा से जुड़ी समस्त जानकारियां समाज तक पहुंचाना— यही “दृष्टि देवी फाउंडेशन” का भाव है।


गौ समाचार विषयक मासिक पत्रिका का प्रकाशन करना
गौ चिकित्सालय के निगरानी हेतु कैमरे की व्यवस्था करना
कश्मीर से कन्याकुमारी तक गौ-सेवा क्षेत्र की सूचनाएं जन-जन तक पहुंचाना
गौ संस्कृति एवं गौ महिमा से जुड़े साहित्य का न्यूनतम मूल्य पर प्रकाशन


प्रबंधक
गौ-सेवा, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं संगठन संचालन में सक्रिय भूमिका।
Contact Us
ट्रस्टी
गौ-संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक जागरूकता में समर्पित।
Contact Us
ट्रस्टी
गौ सेवा अभियानों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का नेतृत्व।
Contact Us
ट्रस्टी
आध्यात्मिक शिक्षा एवं गौ-कल्याण गतिविधियों में योगदान।
Contact Us
ट्रस्टी
प्रशासनिक सहयोग एवं गौशाला संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका।

ट्रस्टी
प्रशासनिक सहयोग एवं गौशाला संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका।

कोषाध्यक्ष
प्रशासनिक सहयोग एवं गौशाला संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका।
गौ सेवा, धर्म और संस्कृति के संरक्षण हेतु समर्पित एक पावन पहल